काम कैसे करें
- 1
छत पर पानी निकलने का ढलान (slope) दें, ताकि कहीं पानी न रुके, और नाली (पाइप) पर्याप्त हों।
- 2
छत और पैरापेट दीवार के कोने में खुर्रा (गोलाई) बनाएँ — यहीं से सबसे ज़्यादा रिसाव होता है।
- 3
छत ढलाई और ऊपर की परत के मसाले में वॉटरप्रूफ़िंग केमिकल कंपनी की बताई मात्रा में मिलाएँ।
- 4
बाथरूम में फ़र्श और दीवार के निचले हिस्से पर टाइल से पहले वॉटरप्रूफ़िंग करें और पाइप के आसपास अच्छी तरह सील करें।
- 5
पानी की टंकी और सम्प के अंदर वॉटरप्रूफ़ प्लास्टर करें।
इस स्टेज में क्या मटेरियल लगेगा
- वॉटरप्रूफ़िंग केमिकल (Zero M)1, 5, 10, 20 लीटर पैकआज का रेट: ₹179 per can से
- सीमेंटआज का रेट: ₹350 per bag से
- बालूआज का रेट: ₹70 per tin से
ये गलतियाँ न करें
- छत को बिल्कुल समतल रखना — पानी रुककर रिसता है।
- कोनों में खुर्रा न बनाना।
- टाइल लगाने के बाद वॉटरप्रूफ़िंग की सोचना।
सवाल-जवाब
छत टपकने से कैसे बचाएँ?
सही ढलान, कोनों में खुर्रा, ढलाई में वॉटरप्रूफ़िंग केमिकल और 14 दिन तराई — ये चार बातें छत को टपकने से बचाती हैं।
वॉटरप्रूफ़िंग केमिकल कितना डालें?
हर केमिकल की मात्रा अलग होती है — डिब्बे पर लिखी कंपनी की मात्रा ही डालें या हमसे पूछें: 9973741675।
यह गाइड आम जानकारी के लिए है। सरिया की साइज़, कॉलम-बीम और नींव की गहराई हमेशा अपने इंजीनियर की ड्राइंग के अनुसार ही रखें। — Gopal Kumar Singh, Singh Traders, लहेरियासराय (since 2007)
