काम कैसे करें
- 1
जोड़ाई पूरी तरह जमने के बाद ही प्लास्टर करें। जोड़ों को थोड़ा खुरच लें और दीवार को पहले गीला करें।
- 2
अंदर की दीवार: लगभग 12 mm मोटा, 1:6 मसाला।
- 3
बाहर की दीवार: 15–20 mm मोटा, 1:4 मसाला — इसमें वॉटरप्रूफ़िंग केमिकल मिलाना फ़ायदेमंद है।
- 4
छत (सीलिंग) पर पतला प्लास्टर (लगभग 6–10 mm) अमीर मसाले में।
- 5
बिजली-पानी की पाइप लाइन प्लास्टर से पहले लगा दें।
- 6
प्लास्टर के बाद कम से कम 7 दिन तराई करें, नहीं तो बारीक दरारें (crack) आती हैं।
इस स्टेज में क्या मटेरियल लगेगा
- सीमेंट PPCप्लास्टर के लिएआज का रेट: ₹350 per bag से
- बालूछना हुआ महीन बालूआज का रेट: ₹70 per tin से
- वॉटरप्रूफ़िंग केमिकल (Zero M)बाहरी प्लास्टर मेंआज का रेट: ₹179 per can से
ये गलतियाँ न करें
- सूखी दीवार पर प्लास्टर करना।
- एक ही बार में बहुत मोटा प्लास्टर चढ़ाना।
- तराई न करना — बाद में दरारें और पेंट उखड़ना।
सवाल-जवाब
प्लास्टर कितना मोटा होना चाहिए?
अंदर की दीवार पर लगभग 12 mm, बाहर की दीवार पर 15–20 mm और छत पर 6–10 mm।
100 sq ft प्लास्टर में कितना सीमेंट लगता है?
12 mm मोटे 1:6 प्लास्टर में लगभग 0.7 बोरी सीमेंट और 5 cft बालू।
यह गाइड आम जानकारी के लिए है। सरिया की साइज़, कॉलम-बीम और नींव की गहराई हमेशा अपने इंजीनियर की ड्राइंग के अनुसार ही रखें। — Gopal Kumar Singh, Singh Traders, लहेरियासराय (since 2007)
