काम कैसे करें
- 1
शटरिंग समतल, मज़बूत और सही सपोर्ट (बल्ली/प्रॉप) वाली हो, और जोड़ों से मसाला न रिसे।
- 2
सरिया जाल ड्राइंग के अनुसार बाँधें — मुख्य सरिया, डिस्ट्रीब्यूशन सरिया और एक्स्ट्रा टॉप सरिया। नीचे 20 mm कवर ब्लॉक लगाएँ।
- 3
बिजली की पाइप और पंखे के बॉक्स ढलाई से पहले लगा दें।
- 4
पूरी छत एक ही बार में M20 (1:1.5:3) मसाले से ढालें, वाइब्रेटर चलाएँ और ऊपर से समतल करें।
- 5
अगले दिन से पानी रोककर (ponding) कम से कम 7 दिन (OPC) या 10 दिन (PPC) तराई करें — 14 दिन बेहतर।
- 6
शटरिंग के नीचे के सपोर्ट जल्दी न हटाएँ — छोटे स्पैन में कम से कम 7 दिन, बड़े स्पैन में 14 दिन, या इंजीनियर के कहे अनुसार।
इस स्टेज में क्या मटेरियल लगेगा
- सीमेंट OPC 53 / PPCM20 ढलाई के लिएआज का रेट: ₹350 per bag से
- TMT सरियाआम तौर पर 8–12 mm, ड्राइंग के अनुसारआज का रेट: ₹63.5 per kg से
- गिट्टी 20 mmआज का रेट: ₹70 per tin से
- बालूआज का रेट: ₹70 per tin से
- कवर ब्लॉक 20 mmस्लैब के सरिया के नीचेआज का रेट: ₹300 per packet से
- बाइंडिंग तारआज का रेट: ₹120 per kg से
- वॉटरप्रूफ़िंग केमिकलढलाई के मसाले में (कंपनी की बताई मात्रा में)आज का रेट: ₹179 per can से
ये गलतियाँ न करें
- ढलाई के बीच में मटेरियल खत्म होना — अधूरी ढलाई में जोड़ (cold joint) से छत टपकती है।
- मसाले में ज़्यादा पानी डालना ताकि जल्दी फैले।
- तराई सिर्फ 2–3 दिन करना या धूप में छत को सूखा छोड़ देना।
सवाल-जवाब
छत ढलाई में कितना सीमेंट लगता है?
5 इंच मोटी 1000 sq ft छत में M20 मसाले से लगभग 95 बोरी सीमेंट, 175 cft बालू और 350 cft गिट्टी लगती है। अपनी छत का नाप कैलकुलेटर में डालें।
छत ढलाई के बाद कितने दिन तराई करें?
OPC सीमेंट में कम से कम 7 दिन और PPC में 10 दिन; 14 दिन तराई सबसे अच्छी रहती है।
यह गाइड आम जानकारी के लिए है। सरिया की साइज़, कॉलम-बीम और नींव की गहराई हमेशा अपने इंजीनियर की ड्राइंग के अनुसार ही रखें। — Gopal Kumar Singh, Singh Traders, लहेरियासराय (since 2007)
